बिजनौर-उत्तरप्रदेश

बिजनौर के मोहल्ला मिर्दगान में पड़ोसी दबंगों ने एक परिवार के 3 लोगों को पीटा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर के मोहल्ला मिर्दगान में पड़ोसी दबंगों ने एक परिवार के 3 लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया जिसमें सरफराज नाम के युवक के काफी गंभीर चोटें लगी जिसको आनन-फानन में पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पीड़ित परिवार की तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पुलिस बड़ी कार्यवाही का आश्वासन दे रही है। फिलहाल पीड़ित परिवार कार्रवाई को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।

दरसअल बिजनौर के जिला अस्पताल में लहूलुहान अवस्था में पड़ा ये सरफराज है। सरफराज बिजनौर के मोहल्ला मिर्दगान का रहने वाला है। सरफराज व उसके पिता मेहराजुद्दीन ने पड़ोसी सोनू शमशाद शाकिर पर आरोप लगाते हुए बताया कि यह लोग हमसे पुरानी रंजिश रखते हैं और पुरानी रंजिश के चलते इन्होंने भिखारी से पैसे छीनने का बहाना बनाकर पूरे परिवार के लोगों को मारना पीटना शुरू कर दिया हम लोगों ने इसका विरोध किया तो लाठी-डंडों से पूरे परिवार पर हमला बोल दिया जिसमें सरफराज मेहराजुद्दीन सानिया गंभीर रूप से घायल हो गई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया हालांकि पुलिस ने इस मामले में तहरीर लेकर मामूली धाराओं में मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक पुलिस जांच के नाम पर मामले को टाल रही है फिलहाल पीड़ित परिवार इंसाफ के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button