उत्तराखंड

बिचौलिया ने करा दी हिन्दू लड़की की मुस्लिम लड़के से शादी ,बाद में खुला राज़

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रुद्रपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन),,,,उधम सिंह नगर जिले में एक मुस्लिम युवक ने धर्म छिपाकर हिंदू लड़की से शादी कर ली. जब मामले का खुलासा हुआ, तो दुल्हन का परिवार हक्का-बक्का रह गया. दुल्हन के भाई ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी. उसने पुलिस को बताया कि पिथौरागढ़ का रहने वाला उसकी पहचान का एक शख्स यह रिश्ता लेकर आया था. उसने लड़के को कुमाऊंनी मूल का बताया था. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

रुद्रपुर में धर्म छिपा कर विशेष समुदाय के युवक द्वारा युवती से हिंदू रीति से विवाह कर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है. युवती के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 के तहत 3 और 5, भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS) के तहत 318 (4) और 319 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है.
पुलिस को सौंपी गई तहरीर के अनुसार, दुल्हन के भाई ने बताया कि पिथौरागढ़ के रहने वाले उसकी पहचान के संतोष कुमार उसकी बहन के लिए दिल्ली के रहने वाले अमन चौधरी का रिश्ता लेकर आए थे. संतोष ने बताया था कि लड़का कुमाऊंनी है और उसका परिवार दिल्ली में सेटल है. अमन दिल्ली में ही व्यापार करता है. इसके बाद वे लोग बात आगे बढ़ाने के लिए लड़के का घर आदि देखने के लिए दिल्ली गए, तो वहां सब वैसा ही था जैसा हिंदू परिवार और घरों में होता है. घर में एक मंदिर भी था. दोनों परिवारों की सहमति के बाद बीती 13 अक्टूबर 2024 को रुद्रपुर के सिटी क्लब में पहाड़ी रीति-रिवाज से रिंग सेरेमनी हुई. अमन के परिवार की महिलाओं ने पहाड़ के पारंपरिक कपड़े पहने थे, जिससे उन्हें किसी भी तरह का कोई संदेह नहीं हुआ.।
शादी की तारीख 10 दिसंबर तय हुई. अमन चौधरी का परिवार तय तारीख को बारात लेकर आया. सभी रस्में हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुईं. शादी में लड़की वालों के करीब 20 लाख रुपये खर्च हुए. लड़की को उसके परिवार वालों ने करीब 15 तोला सोना दिया था. विदाई के बाद दुल्हन के साथ उसे बहनोई और चचेरे भाई अमन के घर दिल्ली गए थे लेकिन इस बार घर का माहौल पूरा बदला हुआ था. ज्यादातर लोग मुस्लिम वेशभूषा में थे. शादी के बाद कुछ रीति-रिवाज मुस्लिम तौर-तरीके से हुए. उन्होंने परिवार से पूछा तो पता चला कि उन्होंने स्वीकार किया कि वे लोग मुस्लिम हैं. अमन चौधरी का असल नाम अमन कुरैशी है. उसके पिता का नाम मुराजुद्दीन है. अब लड़की को मुस्लिम धर्म के हिसाब से ही रहना पड़ेगा.

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button