बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं का फूल मालाओं से वर्षा कर किया स्वागत

बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे 6 श्रद्धालुओं के जत्थे का नगर वासियों ने फूल मालाओं से व फूलों की वर्षा कर किया स्वागत
नगीना। भगवान शिव शंकर के स्वरूप बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकुशल वापस लौटे 6 श्रद्धालुओं के जत्थे का नगर वासियों ने फूल मालाओं से व फूलों की वर्षा कर स्वागत किया व श्रद्धालुओं के परिजन भावविभोर होकर लिपट गए।
4 जुलाई को नगर के 6 श्रद्धालुओं दीपक अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सचिन रुहेला, नंदकिशोर सैनी, मुकेश कुमार, राहुल त्यागी का जत्था धामपुर से नगीना पहुंची बसों में सवार होकर बाबा के दर्शन को जम्मू कश्मीर के बालटाल पहुंचा। जहां से उन्होंने पैदल यात्रा कर पवित्र गुफा में बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन किये श्रद्धालुओं ने बताया कि बाबा के दर्शन करने के बाद जब वह वापस बालटाल पहुंचे तो कुछ घंटों बाद ही वहां पर बादल फटने की घटना हो गई। श्रद्धालुओं के इस जत्थे का बाद में श्रीनगर में रुकने का कार्यक्रम था। मगर बादल फटने की घटना के बाद परिजनों के अत्यधिक चिंतित होने पर उक्त श्रद्धालु अपना आगे की यात्रा का कार्यक्रम रद्द कर सियालदह जम्मू तवी एक्सप्रेस से सोमवार की सुबह 8 बजे नगीना रेलवे स्टेशन पहुंचे तो वहां पर पहले से मौजूद बर्फानी सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष आमोद शुक्ला, प्रगतिशील पत्रकार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष डा.रतेद्र विश्नोई, अमर नाथ अग्रवाल, योगेश चौहान ,आलोक जाट , अनुज शर्मा ,प्रमोद चौहान ,सचिन कुमार शर्मा, नवीन माहेश्वरी, नितिन रुहेला, शोभा अग्रवाल, आरती सैनी, शिवम, भव्य, रेनू, मोनिका, शिव शंकर सैक्सैना , राजेश अग्रवाल सहित 50 से अधिक नगर के गणमान्य लोगों व महिलाओं ने भोले के जयकारों के बीच सभी अमरनाथ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर व फूल मालाए पहनाकर जोरदार भव्य स्वागत किया। उधर ट्रेन रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर अमरनाथ यात्रियों के परिजन भी स्वागत के लिए पहुंच गये तथा अमरनाथ यात्रियों के परिवार के छोटे -छोटे बच्चे भाव विभोर होकर उनसे लिपट गये। नगरवासी भोले के जयकारों के बीच सभी श्रद्धालुओं को रेलवे स्टेशन से बाहर तक लाये और उन्हें अमरनाथ यात्रा की शुभकामनाएं देकर उन्हें उनके घरों के लिए प्रस्थान कराया अमरनाथ यात्रा से श्रद्धालुओं की सकुशल घर वापसी से उनके परिजनों ने राहत की सांस ली
जनपद बिजनौर नगीना
आईरा वार्ता विकास अग्रवाल


















