खबरों की खबरदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़

स्वामी शांतानंद स्कूल के 4 छात्र छात्राओं ने लहराया परचम

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

स्वामी शांतानंद स्कूल के 4 छात्र छात्राओं ने लहराया परचम

लखीसराय से संवाददाता अनुराग आनंद की रिपोर्ट

लखीसराय(हलसी):- जिलें के हलसी प्रखंड के नोमा गांव स्थित स्वामी शांतानंद स्कूल के 4 छात्र छात्राओं ने नवोदय विद्यालय की परीक्षा में सफलता अर्जित की है। इसको लेकर विद्यालय परिवार और अभिभावकों में खुशी का माहौल व्याप्त है। नवोदय परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं में धीरा गांव निवासी चंदन कुमार पिता रंजीत कुमार रंजीत, कोनाग गांव निवासी जिज्ञासा कुमारी पिता दिवाकर कुमार सिंह, चौखठ निवासी पूजा कोड़ा पिता नंदलाल कोड़ा एवं भनपुरा निवासी गणेश कुमार, पिता शंभू कुमार शामिल हैं। जो कि वर्ग 6 में नामांकन के लिए आयोजित परीक्षा में कुल 4 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर इस विद्यालय को फिर से गौरवान्वित किया है l कोविड-19 महामारी के कारण विद्यार्थियों को मात्र 6 महीने ऑफलाइन क्लास का समय मिला, इसी सीमित समय में इस तरह की सफलता विद्यार्थियों के कठिन मेहनत लगन तथा शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन एवं समर्पण को दर्शाता है। आशातीत सफलता प्राप्त होने के अवसर पर सफल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए निदेशक चंदन कुमार, प्राचार्य उज्जवल कुमार एवं शिक्षक(रजनीश कुमार,चंद्रभूषण,अमित,अविनाश,सत्यम और राकेश) ने उन्हें सफलता के लिए बधाई दी तथा जिन छात्र- छात्राओ को इस वर्ष सफलता नहीं मिली उन्हे आगामी वर्ष आने वाले प्रतियोगता परीक्षा में समर्पित भावना से तैयारी करने की सलाह दी ताकि अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन अच्छे शैक्षणिक संस्थानों में हो सके।

ब्यूरो रिपोर्ट लक्खीसराय बिहार

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button