भगवत प्रसाद मकवाना के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओ ने दी शुभकामनाये

भगवत प्रसाद मकवाना के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर मोर्चा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाये दी
नगीना । राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की 2022 व 24 के लिए हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में भगवत प्रसाद मकवाना के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सत्य प्रकाश पवार के राष्ट्रीय महासचिव चुने जाने पर मोर्चा कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
10 जुलाई को राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की एमपी क्लब नार्थ दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की चुनावी बैठक एवं चट्टानों समारोह में बल्ब के समाज के दिलों की धड़कन कुशल राजनेता भगवत प्रसाद मकवाना को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने एवं सत्य प्रकाश पवार को राष्ट्रीय महासचिव चुने जाने पर मोर्चा कार्यकर्ताओं एवं समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। राष्ट्रीय क्रांतिकारी मोर्चा के प्रदेश महासचिव राजेंद्र चौधरी, प्रदेश सचिव मनोज बाल्मीकि, नगर बाल्मीकि समाज के पूर्व प्रधान मैंमल बाल्मीकि, सचिन बाल्मीकि, रोहतास पवार, सोन कुमार, महेश सिंह बाल्मीकि, महेश चंद एडवोकेट, दारा सिंह बाल्मीकि, अनिल वैद्य, नरेंद्र कुमार पारछा, सुंदर सिंह फौजी, रोहित कुमार, बिट्टू कुमार, विकास कुमार, कमल कुमार, हरकेश कुमार आदि ने दोनों पदाधिकारियों सत्य प्रकाश पवार एवं भगवत प्रसाद मकवाना को चुने जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनसे समाज के पीड़ित और दबे कुचले लोगों के हित में कार्य कर जिओ वाले से उठाने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि उपरोक्त दोनों नेताओं ने ही केंद्र और प्रदेश के तमाम जिले ओडीएफ होने के उपरांत भी सत्तर हजार से अधिक सफाई वर्ग की महिलाओं को 40-40 हजार रुपये दिला कर एक नया इतिहास रचा है आगे भी समाज के लिए ही कार्य करने की आशा व्यक्त की है।
जनपद बिजनौर नगीना
आईरा वार्ता विकास अग्रवाल


















