ब्रेकिंग न्यूज़स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

दो छोटी बहनों का-13 साल की लड़की ने गला घोंटा,कहा-मुझे घर का सारा काम करना पड़ता था

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर में बहन ने दो छोटी बहनों को मार डाला: 13 साल की लड़की ने गला घोंटा, कहा-मुझे घर का सारा काम करना पड़ता था


बिजनौर में गुरुवार देर रात 5 और 7 साल की 2 बहनों की हत्या कर दी गई। आरोपी 13 साल की सौतेली बड़ी बहन है। उसने साथ सो रही दोनों बहनों का दुपट्टे से गला घोंटा। बड़ी बहन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पुलिस की पूछताछ में उसने बताया- हमारा बड़ा परिवार है, पिता परेशान रहते थे। घर का सारा काम मुझे ही करना पड़ता था। इस कारण मैंने दोनों छोटी बहनों को मार दिया। लड़की की मां ने 2 शादी की है। आरोपी लड़की पहले पति से और मरने वाली दोनों मासूम दूसरे पति से थीं। घटना रात करीब 12 बजे की नूरपुर थाना क्षेत्र के गोहावर गांव की है।

घटना की सूचना पर एसपी नीरज कुमार जादौन, एसपी सिटी संजीव वाजपेई, सीओ चांदपुर, नूरपुर कोतवाल, फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। दोनों बहनों का शव कमरे में बेड पर पड़ा था। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस को घर के लोगों से पूछताछ में बडडा खुलासा हुआ। जब उसे हरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि बड़ी बहन न गला घोंटा

बताया जा रहा है कि लड़कियों की मां सविता ने 2 शादी की है। करीब 12 साल पहले उसने पहले पति पुखराज को छोड़ दिया था। दोनों पति से सविता का एक बेटा और 5 बेटियां थीं। पहले पति पुखराज से 9 और 13 साल की बेटी। दूसरे पति सहदेव से डेढ साल का बेटा और 11 साल, 7 साल की श्रुति उर्फ रिया और 5 साल की बेटी पवित्रा। पहले पति को छोड़ने की वजह सामने नहीं आई है।

सविता अपने दूसरे पति और 6 बच्चों के साथ गोहावर गांव में रहती थी। सहदेव आस्करीपुर में ईंट के भट्टे पर मजदूरी करता है। घटना की रात सभी लोग एक कमरे में ही सोए थे। इसी दौरान उसने दोनों बहनों को मार दिया।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया, बड़ी बहन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने वारदात के पीछे की वजह भी बताई है। उसे हिरासत में लेकर अभी और पूछताछ की जा रही है।

मृतक बच्चियों के चचेरे भाई प्रमोद ने बताया, बड़ी बहन मेरे पास भागते हुए आई और बताया चलिए बहनों को कुछ हो गया है। हम लोग वहां पहुंचे तो देखा कि दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी। उसी ने पहले अन्य घर वालों को जगाया था। हमने लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ये सब किसने किया, हमें नहीं पता। बड़ी बहन कक्षा आठ में पढ़ती है। श्रुति क्लास दो में पढ़ती थी।


100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button