बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

“बाइक चोर गैंग ने किया पार्ट्स प्रेम,बाकी बाइक जंगल को कर दी समर्पित!”

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ – बाइक चोरों का जंगल प्रेम!

📍 बिजनौर से आईरा न्यूज़ नेटवर्क की विशेष रिपोर्ट

“बाइक चोर गैंग ने किया पार्ट्स प्रेम, बाकी बाइक जंगल को कर दी समर्पित!”

मंडावर क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब जनता बाइक की चाबी से ज़्यादा जंगल का नक्शा संभाल कर चल रही है।

➡️ कुल 6 बाइकों को चुराकर, उनके कीमती पार्ट्स चुराए गए। चोरों ने बाइक से पेट्रोल, सीट, और सभी-कीमती पार्ट्स भी निकाल लिए – फिर बचे हुए ढांचे को जंगल में छोड़कर फरार हो गए।

🎥 पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों की टुकुर-टुकुर निगरानी कर रही है। मगर चोर इतने तेज़ निकले कि कैमरे भी सोच में पड़ गए – “क्लियर फुटेज मिले तो FIR लिखवाएं।”

🏍️ सूत्र बता रहे है,मंडावर क्षेत्र के ग्रामीणों ने अब बाइक के बजाय साइकिल और बैलगाड़ी विकल्प पर विचार शुरू कर दिया है – “कम से कम बैल भागते नहीं!”

👮‍♂️ सूत्रों का कहना है कि थाना मंडावर की पुलिस कह रही है – “हम संदेह के आधार पर कई टायरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।”

📣 आईरा न्यूज़ नेटवर्क “ख़बर वही – जो हो सही, या फिर व्यंग्य में भी सटीक लगती हो!”

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button