ब्रेकिंग न्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

दीवानी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जनपद मैनपुरी से बड़ी खबर
🖊️ जिला संवाददाता – सुबोध कुमार

दीवानी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पर जानलेवा हमला
मैनपुरी की दीवानी न्यायालय परिसर उस समय दहल उठा जब बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सौरव यादव पर अज्ञात हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर हॉकी, डंडों व लोहे की रॉड से लैस थे और उन्होंने अधिवक्ता पर बेरहमी से प्रहार किया। हमलावरों ने सौरव यादव की लाइसेंसी रिवॉल्वर भी छीन ली और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

घायल अवस्था में सौरव यादव को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है। घटना दीवानी परिसर के भीतर होने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि हमले के पीछे कोई पुरानी रंजिश या पेशेगत विवाद हो सकता है, लेकिन अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस CCTV फुटेज खंगालने के साथ-साथ गवाहों के बयान भी दर्ज कर रही है।

📍 आईरा न्यूज़ नेटवर्क
“ख़बर वही… जो सच दिखाए”

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button