धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) के प्रतिनिधि मंडल ने धामपुर क्षेत्राधिकारी को किया सम्मानित !!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) के प्रतिनिधि मंडल ने धामपुर क्षेत्राधिकारी को किया सम्मानित !!
📍 धामपुर, बिजनौर | 🗓️ दिनांक: 11 जुलाई 2025
संवादाता:वसीम अहमद,
आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज धामपुर के क्षेत्राधिकारी (CO) को सम्मान-स्वरूप पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस सम्मान समारोह के दौरान प्रतिनिधियों ने क्षेत्राधिकारी को आईरा संस्था द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था न केवल पत्रकारिता के क्षेत्र में पारदर्शिता और जनसरोकार को प्राथमिकता देती है, बल्कि समाज सेवा, जन-जागरूकता, शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर भी निरंतर कार्य कर रही है।

क्षेत्राधिकारी महोदय ने आईरा संस्था के कार्यों की सराहना की और आशा जताई कि संस्था भविष्य में भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाती रहेगी।

इस अवसर पर आईरा के प्रदेश सचिव अमीन अहमद,प्रदेश सोशल डेवलोपमेन्ट अफसर,वसीम अहमद,स्योहारा,नगर अध्यक्ष, इमरान सिद्दीकी, संगठन मंत्री,कामिल हसन,उर्फ टिंकू,स्योहारा,महासचिव इसरत अली,उर्फ शानू सिद्दीकी, स्योहारा, सचिव,संजय शर्मा,सहित कई अन्य पत्रकार एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button