बाइकों के आगे पीछे की टक्कर में 3 लोग घायल

बिजनौर अफजलगढ़ आईरा न्यूज़ नेटवर्क विकास अग्रवाल
राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर स्थित गांव भज्जावाला के समीप दो बाइकों की आगे पीछे की भिड़ंत में तीन लोग घायल घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बुधवार को रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी जयविन्द अपनी बाइक से गांव भज्जावाला निवासी शिखा पत्नी बिट्टू को अपनी रिश्तेदारी में छोड़ने उसके गांव जा रहा था जैसे ही उसकी बाइक गांव भज्जावाला के समीप पहुंच तो धामपुर की ओर से आ रहे गांव श्यामपुर पुरैनी निवासी बाइक सवार भूदेव सिंह की बाईकों की आगे पीछे की भिड़ंत में जयविन्द,शिखा तथा भूदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये घायलों को सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल जयविन्द तथा शिखा को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जबकि पुलिस प्रशासन द्वारा और ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जागरूकता अभियान भी समय-समय पर चलाए जाते हैं मगर आमजन सुधरने का नाम नहीं लेते हैं गति पर नियंत्रण ना होने की वजह से हाथ से हो जाते हैं






