बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबर

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता के साथ करना सुनिश्चित करें

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

बिजनौर आईरा न्यूज़ नेटवर्क विकास अग्रवाल

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता के साथ करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी कहा कि किसान देश की रीढ़ है, उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर करना सुनिश्चित किया जाए। किसान दिवस समस्याओं के निस्तारण का फोरम है। उन्होंने ट्रांस्फार्मर से तेल चोरी की घटनाओं को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए ऐसे लोगो के विरूद्व एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में आयोजित में आयोजित किसान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने किसानों की समस्याओं व सुझावों को गंभीरता पूर्वक सुना व उसके गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वह रोस्टर के हिसाब से ग्रामों में विद्युत आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि अपने पशु को आवारा छोडने वालो को चिन्हित कर उनके विरूद्व प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करायी जायेगी साथ ही पशुओें के साथ क्रूरता करने वालो के विरूद्व भी सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होंने कहा कि पशु आवारा न घूमें ग्राम वासी इसमे सहयोग करें तथा पशुओं को आवारा छोडने वालों को चिन्हित कराने में सहयोग करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 का कहना है कि किसानों से विद्युत कनेक्शन के हिसाब से विद्युत बिल का भूगतान देय होगा। यूनिट के हिसाब से देय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानो के हितार्थ अनेको कदम उठा रही है तथा अनेक योजनाएं संचालित कर रही है जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है।
जिलाधिकारी ने किसानों से कहा कि जनपद बिजनौर को एक्सपोर्ट हब बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बिजनौर के उत्पाद किसी से कम नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को योजनाओं का लाभ मिले यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसान फसल बीमा करायें इससे फसलों के नुकसान की क्षतिपूर्ति होती है।
किसान दिवस के अवसर पर जर्जर पुल को ठीक कराने, आपसी विवाद के निस्तारण, कुछ टूटी सडकों को ठीक कराने, भूमि की पमाइश कराने सहित विभिन्न शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुना गया व उसके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
किसान दिवस के अवसर पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र, जिला कृषि अधिकारी डॉ अखिलेश मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी पी0एन0 सिंह, अधिशासी अभियन्ता विद्युत अनिल कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी व किसान भाई आदि उपस्थित रहे

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button