ब्रेकिंग न्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश
बंद पड़े पशु चिकित्सालय में लगी आग, रिकॉर्ड स्वाहा

बंद पड़े पशु चिकित्सालय में लगी आग, रिकॉर्ड स्वाहा
जनपद मैनपुरी जिला ब्यूरो अमन कुमार
मैनपुरी – थाना क्षेत्र के ग्राम घुटारा मासूमपुर में स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में आग लगने से रिकॉर्ड स्वाहा हो गया। बताते चलें कि चिकित्सक की तैनाती न होने के चलते घुटारा स्थित पशु चिकित्सालय लंबे समय से बंद चल रहा था। शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। मौके पर पशु विभाग के चिकित्सक प्रेम प्रकाश के आने पर ताला खोला गया। आग में काफी मात्रा में फर्नीचर व अस्पताल का रिकॉर्ड जल गया। तीन कमरों का पशु चिकित्सालय लंबे समय से बंद था।


















