ब्रेकिंग न्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

दबंगों ने नेत्रहीन वृध्दा को मारपीट कर कागजात निकाल कर किया घर से बेघर

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

दबंगों ने नेत्रहीन वृध्दा को मारपीट कर कागजात निकाल कर किया घर से बेघर

पीड़िता थाने के काट रही चक्कर नहीं हो रही कोई सुनवाई, पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

आईरा न्यूज़ नेटवर्क स्टेट ब्यूरो सुबोध कुमार

मैनपुरी – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भू माफिया के खिलाफ अभियान चला रही है तो वहीं उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में झकझोर कर रख देने का मामला सामने आया है जहां एक नेत्रहीन वृध्दा के साथ दबंगों ने गाली गलौज कर मारपीट की है मारपीट कर नेत्रहीन वृध्दा के घर में रखे आधार कार्ड पासबुक समेत अन्य कागजात निकाल कर ले गए जिसकी सूचना पीड़िता ने नगला कंचन चौकी पर की लेकिन वृध्दा की कोई सुनवाई नहीं हुई वृद्धा का पुस्तैनी मकान है जिस पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है वृध्दा के द्वारा शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई दबंगों ने नेत्रहीन वृध्दा को घर से बेघर कर दिया जिससे वृध्दा के रहने की कोई जगह नहीं है वृध्दा काफी परेशान हैं वृध्दा दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर है तो वही पीड़िता अपने रिश्तेदार के यहां रह कर अपने जीवन यापन कर रही है वृद्ध का कहना है कि कोई सुनने वाला नहीं है जो की प्रार्थनीय के मकान पर दबंग भूमाफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया है वृद्धा ने पुलिस अधीक्षक से मकान पर कब्जा मुक्त कराने के लिए गुहार लगाई है

मैनपुरी के थाना औछा के चौकी क्षेत्र की निवासिनी नेत्रहीन वृध्दा रेशमा देवी पत्नी सरदार सिंह निवासी नगला कंचन की निवासी हैं जिसका कोई पुत्र नहीं है प्रार्थनीय की तीन पुत्रियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है प्रार्थनीय अपने घर पर अकेली रहती है गांव के ही दबंग नीरज, उपदेश, सत्येंद्र, पुत्रगण दलवीर व सुनिता पत्नी नीरज ने एक राय होकर दिनांक 01/04/2025 को समय लगभग 10:00 बजे सुबह उक्त दबंगों ने प्रार्थनीय के घर में घुसकर आधार कार्ड एवं अन्य कागजात अपने कब्जे में लेकर प्रार्थनीय को गाली गलौज कर मारपीट की है घर से निकाल दिया है और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है प्रार्थनीय का पुश्तैनी मकान है जहां से वृध्दा को निकाल कर अवैध कब्जा कर लिया है नेत्रहीन वृद्धा दर-दर भटक रही है प्रार्थनीय का कोई सहारा नहीं है प्रार्थनीय घर से बेघर हो चुकी है प्रार्थनीय बेबस होकर अपने रिश्तेदार के घर पर जा कर रहने लगी है प्रार्थनीय ने थाना औछा की चौकी नगला कंचन में तेहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थाना औछा पर कोई कार्रवाई न होने पर प्रार्थनीय ने मजबूर होकर मैनपुरी पुलिस अधीक्षक के पास पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है और दबंगों के खिलाफ कार्रवाई कर मकान पर अवैध कब्जा को मुक्त कराने की मांग की है

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button