उत्तरप्रदेशखबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश

बंटी बबली ने संपादक से मांगी एक लाख की रंगदारी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बंटी बबली ने संपादक से मांगी एक लाख की रंगदारी संपादक ने बंटी बबली के खिलाफ कराया थाना कटघर में मुकदमा दर्ज।

मुरादाबाद जनपद के थाना कटघर में अखबार के संपादक ने एक दंपति पर रंगदारी मांगने पर मुकदमा पंजीकृत कराया है दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर आरोपी दंपत्ति ने एक स्थानीय मीडिया कर्मी से 1 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी जिस पर दंपत्ति द्वारा संपादक को पैसे न देने पर उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर संपादक की छवि खराब करने की कोशिश की शिकायत पर थाना कटघर पुलिस ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर जांच शुरू कर दी मुरादाबाद जनपद के थाना कटघर में मोहल्ला कटार शहीद निवासी रिजवान जो एक स्थानीय समाचार पत्र के संपादक है उनके अनुसार बिजनौर निवासी आरोपी आलम अंसारी और फातिमा अंसारी जो थाना क्षेत्र के ही मोहल्ला जाहिद नगर में रहते हैं दोनों ने संपादक के मोबाइल पर फोन कर रेप के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 1 लाख रुपए की मांग की ऐसा न करने पर फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जिस पर संपादक ने पैसे देने से इंकार कर दिया जिसके बाद आरोपी दंपत्ति ने बौखला गए और संपादक के फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए और संपादक की छवि को धूमल करने का काम किया थाना प्रभारी राम प्रताप शर्मा द्वारा बताया गया कि तहरीर के आधार पर आरोपी आलम अंसारी और उसकी पत्नी फातमा अंसारी के खिलाफ रंगदारी मांगने की धमकी देने के साथ ही आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है थाना प्रभारी ने बताया आरोपियों के ऊपर और भी केस दर्ज किए जा चुके हैं।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button