प्राथमिक शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमण्डल ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौपा

नहटौर (बिजनौर)। प्राथमिक शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमण्डल ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नूरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्राध्यापक निलंबन प्रकरण की निष्पक्ष जाँच करने की मांग की।शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह के नेतृत्व में रिज़वान अहमद, मौहम्मद शफी, मौहम्मद आरिफ, नफीस अहमद, राना जीलानी, रिज़वाना परवीन, मौहम्मद राशिद, शकील अहमद,मौ.नईम, अब्दुल्ला सिद्दीकी ने बीआरसी कार्यालय पहुँचकर खण्ड शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की तथा उन्हें ज्ञापन सौंपकर बताया कि नूरपुर बीआरसी परिसर स्थित संवेलियन विद्यालय के प्राध्यापक जाकिर हुसैन का सहायक अध्यापक ने जार्ज लेने के उद्देश्य से षड्यंत्र के तहत फंसाकर निलंबन करा दिया। जिसकी जाँच आपके द्वारा की जा रही है। ज्ञापन में खण्ड शिक्षा अधिकारी से निष्पक्ष जाँच करने की मांग की गई है ताकि सच्चाई सामने आ सके तथा सहायक अध्यापक के षड्यंत्र का पर्दाफाश हो सके तथा षड्यंत्र रचने वाले अध्यापक के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हो सके।
आईरा न्यूज़ नेटवर्क रिपोर्ट महकार सिंह तोमर

















