नीमा चुनाव में डॉक्टर बारी अध्यक्ष लगातार चौथी बार शाकिर खान बने महासचिव

नजीबाबाद। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल ऐसोसिशन (नीमा ) शाखा नजीबाबाद के चुनाव मै सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद हेतु डॉ अब्दुल बारी एव डॉ सरफ़राज़ आलम को कोषाध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध चुना गया. इलेक्शन कमीशन डॉ आसिफ रज़ा और उनकी सहयोगी टीम डॉ रियाज़, डॉ तस्लीम मिर्ज़ा,डॉ नसीम अहमद एवं मुरादाबाद से आए परिवेशक डॉ ज़ैद कि देख रेख मै महासचिव के पद के लिए वोट डाले गए। लगातार चौथी बार जीत दर्ज कराते हुए डॉ शाकिर खान पुनः महासचिव चुने गए । एसोo के इस चुनाव मुख्य रूप से नगर के सभी चिक्तिस्क जिनमे डॉ मोo नाज़िम, डॉ इबादुर्रेहमान, डॉ शमसुल इस्लाम, डॉ अo हक़, डॉ परवेज़ कोसर, डॉ शाकिर रज़ा, डॉ मोहसिन, डॉ शरीफ, डॉ हारुन, डॉ फैज़ान कुरैशी, डॉ कौनेन, डॉ नौशाद, डॉ रहमान तस्लीम, डॉ ज़ाफिर, डॉ सुलेमान, डॉ सुहैल लेडी डॉक्टर्स मै मुख्य रूप से डॉ मेहजबी, डॉ शबनम बारी, डॉ रूमि, डॉ सबीहा, डॉ आलिया, डॉ फरहा, डॉ ज़ोहरा, डॉ इरम, डॉ तसनीम, डॉ शबाना, डॉ शाहीन, डॉक्टर रहमान तस्लीम आदि मौजूद रहीं। नवनिर्वाचित पद अधिकारीयों का मालयर्पण कर स्वागत किया गया।
आईरा न्यूज़ नेटवर्क नजीबनाद गौरव वर्मा
















