प्रबुद्ध जन काशी संस्था द्वारा शिविर लगाकर नि:शुल्क होम्योपैथिक दवा का वितरण एवं बचाव हेतु लोगों को किया जागरूक ||

वाराणसी :- मच्छर जनित रोगों डेंगू चिकनगुनिया मलेरिया से बचाव एवं उपचार हेतु प्रबुद्ध जन काशी संस्था द्वारा 22 अक्टूबर रविवार कों सूर्या सिटी गार्डन दीनदयालपुर में शिविर लगाकर नि:शुल्क होम्योपैथिक दवा का वितरण किया गया एवं बचाव हेतु लोगों को जागरूक किया गया इस अवसर पर उपस्थित डॉ. नेहा गुप्ता ने दवा वितरित करते हुए लोगों को अपने आचार, विचार , आहार , विहार को संयमित रखते हुए रोगों से बचाव के उपक्रमों को अपनाने को ही सर्वोत्तम बताया |
वरिष्ठ समाजसेविका सूर्यबाला सिंह ने प्रबुद्धजन संस्था की सराहना करते हुए बताया कि वर्तमान में महामारी का रूप ले चुकी चिकनगुनिया एवं डेंगू से संबंधित दवा का वितरण कर मानव समाज की सच्ची सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया है शिविर में सैकड़ो गंभीर पीड़ित लोगों सहित लगभग 500 लोग लाभान्वित हुए |
शिविर में डॉ संजय सिंह गौतम, देव कुमार राजू , रितेश श्रीवास्तव, शशांक सिंह ,लोकपति सिंह ,बृजेंद्र मौर्य, संदीप प्रताप सिंह , सतीश तिवारी डॉ वीरेंद्र मौर्य , चंद्रप्रकाश मिश्रा , अरुण कुमार सिंह ने शिविर में सहयोग किया ||




























