उत्तराखंड
प्रदेश के विद्यालयों में पांचवी पास भी बन सकेंगे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

देहरादून /उत्तराखंड (ब्यूरो रिपोर्ट ),,, उत्तराखंड के विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती होगी। भर्ती के लिए – पांचवीं पास होने के साथ ही हिंदी लिखना व पढ़ना आना चाहिए। शासन शिक्षा सचिव रविनाथ रामन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इन पोस्ट के लिए आरक्षण व्यवस्था लागू होगी। विद्यालयों में परिचारक, स्वच्छक, चौकीदार, संदेशवाहक, चपरासी आदि के पद पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी कम से कम पांचवीं कक्षा पास होना चाहिए। आउटसोर्स के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के चयन में आयु सीमा के संबंध में कार्मिक विभाग के शासनादेश के अनुसार कार्रवाई की जाए। आदेश मेंकहा गया है कि केंद्र सरकार की ओर से विकसित गर्वमेंट ई मार्केटप्लेस (जेम) के माध्यम से आउटसोर्स एजेंसी का चयन किया जाना है।






