प्रदेश अध्यक्ष ने 2024 के चुनाव सहित नगर निकाय और एमएलसी चुनाव को लेकर बड़ी बात कही

आईरा न्यूज़ के लिए अमीन अहमद की रिपोर्ट
बिजनौर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जिले में एक दिवसीय कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने जिला पंचायत कार्यालय भवन का शुभारंभ करते हुए फीता काटा। साथ ही पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने 2024 के चुनाव सहित नगर निकाय और एमएलसी चुनाव को लेकर बड़ी बात कही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एमएलसी नगर पालिका के चुनाव को लेकर बीजेपी अपने प्रत्याशी खड़ी करेगी। साथ ही साथ इस बार नगर निकाय के चुनाव में बीजेपी सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बिजनौर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर पहुंचकर प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता के दौरान भूपेंद्र चौधरी ने 2024 के चुनाव को लेकर कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। साथ ही साथ अबकी बार 2024 में भी बीजेपी उत्तर प्रदेश के सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करने के लक्ष्य पर काम करेगी। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 सीटों पर उत्तर प्रदेश में अपना कब्जा किया था। साथ ही साथ भाजपा सबका साथ सबका विकास के साथ काम कर रही है। हाल फिलहाल में ही नगर पालिका निकाय चुनाव सहित एमएलसी के चुनाव होने हैं। जिसमें कि भाजपा हर वार्ड में भाजपा प्रत्याशी उतारकर नगर निकाय को जीताने का काम करेगी। वहीं सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता के बीच जाकर योजनाओं की जानकारी देने का काम करेगी। भाजपा के सभी कद्दावर नेता जनता के बीच जाकर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के आधार पर 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता से वोट मांगने की अपील करेंगे। वही प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे और वहां पर बने नए भवन का लोकार्पण किया।
















