Uncategorized

आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित बड़े पर्दे की रामलीला का उद्घाटन क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि ने किया 

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ के लिए विकास अग्रवाल की रिपोर्ट

नगीना। आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा आजाद कॉलोनी में कोरोना काल से पूर्व के वर्षों की भांति आयोजित बड़े पर्दे की रामलीला का विधिवत पूजा पाठ कर उद्घाटन भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि ने फीता काटकर किया।

    सोमवार की रात्रि आजाद कॉलोनी लाइनपार में आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित बड़े पर्दे की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष देवराज सैनी द्वारा विधिवत पंडित विजय भारत के द्वारा विधिवत पूजा पाठ करने के पश्चात भाजपा क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि ने उद्घाटन करने के बाद मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें भगवान श्री राम के बताए मार्ग पर चलते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन पर स्थापित करना चाहिए। जिस तरह से श्रीराम ने अपने कर्म के बल पर चलते हुए आदर्श स्थापित किए ,वैसे ही हमें भी अपने कर्मों से अपनी पहचान बनानी है, साथ ही प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष नीरज बिश्नोई, पूर्व नगर अध्यक्ष सौरभ मित्तल व शिव शंकर सक्सेना, युवा नेता रोहित कुमार रवि, नगर मंत्री लवी मित्तल, डॉक्टर भूपेश चौहान, इंजीनियर अमित गुप्ता, प्रहलाद कुशवाहा, शीतांशु अग्रवाल, जितेंद्र राठी, मनोज टंडन ,रामलीला कमेटी के अध्यक्ष देवराज सैनी, कार्यक्रम संयोजक पंडित सचिन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार मुकेश त्यागी, विकास अग्रवाल, गौरव गोयल, मनोज बाल्मीकि एवं संजय शर्मा, अमोद शुक्ला, उमेश कुमार शर्मा, यशपाल सिंह, डॉ वीरेंद्र कुमार, सुनील सैनी, दीपू सैनी, रोहित सैनी, मुकंदी सिंह, नेतराम सिंह, कुलदीप तोमर आदि मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी अतिथियों का पटको व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button