प्रथम पुण्यतिथि पर सपा संस्थापक को किया याद

प्रथम पुण्यतिथि पर सपा संस्थापक को किया याद
आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार
मैनपुरी – मंगलवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कस्बे के इटावा रोड पर सपा सभासद अतुल कठेरिया के आवास पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया। सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने श्रद्धांजलि देकर भारतीय राजनीति में समाजवादी पार्टी के माध्यम से पिछड़ों की राजनीति करने वाले सपा नेता मुलायम सिंह यादव के राजनीति में समाज के कमजोर तबके के सशक्तिकरण के कार्यों को याद किया। उनके रक्षा मंत्री के रहने के दौरान उनके ऐतिहासिक फैसलों की चर्चा की गई। इस मौके पर
राजेश पेंटर, अतुल कठेरिया, हंटू यादव, प्रशांत पाठक, राजेंद्र सिंह यादव, सुभाष यादव, सुरेंद्र यादव, रजनीश यादव, मनोज यादव0प्रदीप यादव, दिनेश कुमार, पिंटू यादव, राकेश यादव, राम प्रकाश यादव, अनूप यादव, डॉ सुनील यादव, अरविंद यादव, प्रिंस यादव, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।


















