पूर्व रक्षा मंत्री स्व0 मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने अर्पित किये श्रद्धा सुमन।

पूर्व रक्षा मंत्री स्व0 मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने अर्पित किये श्रद्धा सुमन।
आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह
छिबरामऊ/कन्नौज। दिन मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र में स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री स्व0 मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि मनाई गई स्व0 मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी का गठन 1992 में किया,जिसमें समूचे समाज को लेकर चले और कई बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और सन 1996 में रक्षा मंत्री बने उन्होंने शहीद जवानो को उनके पार्थिव शरीर घर तक भेजने का कार्य किया उससे पहले जवानों का पार्थिव शरीर नहीं आता था स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को धरतीपुत्र का खीताब मिला पार्टी के कार्य कर्ताओ ने स्व0 मुलायम सिंह यादव अमर रहे, नारे बाजी की इस मौके पर अर्पित शुक्ला सक्रिय कार्यकर्ता पूर्व विधायक 196 अरविंद सिंह यादव सोनू यादव अंकित यादव पहलवान सौरभ यादव ने नमआंखों से दी श्रद्धांजलि।


















