उत्तराखंड

प्रतिष्ठित स्कूल की प्रिंसिपल झूली फांसी पर,पुलिस जुटी जांच में

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

रुद्रपुर/उत्तराखंड (रिजवान अहसन )शहर के नामचीन रेनबो पब्लिक स्कूल की प्रिसिंपल पायल भारती ने अपने ओमेक्स स्थित आवास में शुक्रवार देर रात फांसी लगा कर जान दे दी। वह गंगेज सी टावर के फ्लैट नंबर 107 में रहती थीं। आत्म हत्या के कारण का पता नहीं चला है।
शुक्रवार देर रात करीब एक बजे घटना का तब पता लगा जब पायल के पति संयुक्त भारती घर लौटे। ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले संयुक्त भारती पत्नी को पंखे पर झूलता देख चीख पड़े। उनकी चीख सुन कर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पायल भारती के घर से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। घटना के वक्त पायल की नौ वर्षीय छोटी बेटी घर में सो रही थी, जबकि बड़ी बेटी एनसीसी कैंप में बाहर गई हुई है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस पायल के पति और बच्चों से पूछताछ कर रही है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button