खबरों की खबरधामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

प्रजापति समाज की समस्यायों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का आश्वासन!

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा वार्ता न्यूज़।
वसीम रिपोर्टर धामपुर।

धामपुर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में प्राविधिक शिक्षा और उपभोक्ता संरक्षण एवं बाॅट माप मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री माननीय आशीष पटेल जी से लखनऊ में उनके मुख्य कार्यालय पर राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी एवं दक्ष लोक पत्रिका के प्रधान संपादक पंकज कुमार दक्ष ने कैबिनेट मंत्री जी से विशेष मुलाकात की । आज 28 मई दिन शनिवार को कुछ विशेष मुद्दों पर माननीय मंत्री जी से चर्चा की । तथा दक्ष लोक पत्रिका भी कैबिनेट मंत्री मा ० आशीष पटेल जी को पंकज कुमार दक्ष ने भेंट की।
कैबिनेट मंत्री एवं अपना दल ( सोनेलाल ) पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय आशीष पटेल जी ने प्रदेश प्रभारी एवं सम्पादक पंकज कुमार दक्ष से कहा कि क्षेत्र की समस्यायों और प्रजापति समाज की समस्यायों का प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। लखनऊ से साथ में उत्तर प्रदेश शासन के सेवानिवृत्त निजी सचिव श्री मुन्नर प्रजापति जी शामिल रहे ।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button