नगीना-बिजनोर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश

पुलिस अधीक्षक ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क जनपद बिजनौर से विकास अग्रवाल

नगीना। मतगणना स्थल हिंदू इंटर कालेज में बनाये गये स्ट्रांगरूम पर प्रशासन द्वारा मतगणना कराने की सभी तैयारी लगभग पूर्ण की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक बिजनौर ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये । आगामी 13 मई शनिवार को नगर पालिका परिषद नगीना व बढ़ापुर नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष व सभासदों के प्रत्याशियों के मतों की गणना होनी है। जिसके लिए हिंदू इंटर कॉलेज में मतगणना स्थल बनाया गया है जहां पर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां शुरू कर लगभग पूर्ण कराई जा चुकी हैं। व्यवस्था बनाने व सुरक्षा की दृष्टि से मतगणना स्थल पर जगह-जगह बारिकेटिंग की जा रही है। तहसीलदार अवनीश त्यागी ने बताया कि नगर पालिका नगीना के लिए 19 व बढ़ापुर नगर पंचायत के लिए आठ टेबल लगाए गए हैं। सुरक्षा तथा मतगणना के लिए व्यापक इंतजाम किए गये हैं। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने भी बुधवार की सांय को मतगणना स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। एसडीएम शैलेंद्र कुमार, सीओ संग्राम सिंह, तहसीलदार अवनीश कुमार व थाना प्रभारी रविंद्र कुमार वशिष्ठ भी लगातार मतगणना स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लेने में लगे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मतगणना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button