उत्तराखंड

पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट,तोड़फोड़,,एक पक्ष द्वारा घटना को धार्मिक रंग देने का प्रयास

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रामनगर/उत्तराखंड (ब्यूरो रिपोर्ट),,,रविवार देर रात ग्राम पीरुमदारा अंतर्गत हिम्मतपुर ब्लॉक क्षेत्र में दो पक्षों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर हुई जमकर मारपीट में कई लोग घायल हो गए। मामला इतना बिगड़ गया कि मौके पर अफरा तफरी का माहौल बनने के साथ ही कुछ वाहनों पर पथराव के बाद यह वाहन क्षतिग्रस्त कर दिये गए। मौके पर रखे एक पुराल के ढेर में भी आग लगा दी गई। जिससे एक ट्रैक्टर ट्राली इसकी चपेट में आ गई। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल अरुण कुमार सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले को शांत करने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्षों की ओर से बढ़ते तनाव को देखते हुए आस-पास के थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर बुलानी पड़ी। तनाव के चलते पुलिस ने पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। घटना के बाद कुछ कुछ लोग ने मामले को सांप्रदायिक बनाने का भी प्रयास किया । घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। सोमवार को इस मामले में जानकारी देते हुए एसपी क्राइम डॉक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि इस गांव में कल रात दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर मारपीट हुई थी उन्होंने बताया कि इस मामले में एक पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि गांव में किसी भी प्रकार की अशांति ना हो इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है । उन्होंने मामले को सांप्रदायिक बताने से इंकार किया है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button