दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात प्रभारी द्वारा टोल प्लाजा बसीरपुर पर चलाया गया चेकिंग एवं जागरूकता अभियान

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात प्रभारी द्वारा टोल प्लाजा बसीरपुर पर चलाया गया चेकिंग एवं जागरूकता अभियान
आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह।
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद कुमार के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात शिव प्रताप सिंह के नेतृत्व में यातायात प्रभारी आफ़ाक़ खान द्वारा अपनी टीम के साथ टोल प्लाजा बसीरपुर के आस पास वाहन चेकिंग एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें हाईवे के किनारे खतरनाक ढंग से खड़े ट्रकों के चालान किए एवं ट्रैक्टरों में सवारी बैठाने वाले वाहन चालकों को रोक कर सवारी एवं चालकों को सवारियों को ट्रैक्टर ट्राली में न बैठने की चेतावनी देते हुए यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने की सलाह देते हुए जागरूक किया गया। वही शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की चेकिंग की गई, जिसमें एक वाहन चालक शराब के नशे में पाया गया, जिसका चालान किया गया। यातायात प्रभारी द्वारा वाहनों को टोल प्लाजा के पास रोक रोक कर यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
साथ ही वाहनों में हेडलाइट आदि की चेकिंग करते हुए चालान किए गए।


















