मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

पहलगाम अटैक के विरुद्ध निकाली रैली

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पहलगाम अटैक के विरुद्ध निकाली रैली

जनपद मैनपुरी जिला ब्यूरो अमन कुमार

बेवर/मैनपुरी – गुरुवार सुबह कस्बे में कपिल मुनि चिल्ड्रंस एकेडमी के छात्र छात्राओं द्वारा पहलगाम अटैक के खिलाफ रैली निकाली गई। रैली में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए 26 आम लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाते हुए बच्चों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। भारत माता की जय के नारों के साथ रैली कस्बे के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान पर संपन्न हो गई। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर चेयरमैन सरितकांत भाटिया, प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, प्रधानाचार्य वंदना गौड़, प्रबंधक ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल जितेन्द्र सिंह बैस, विजय सिंह बैस,को ऑर्डिनेटर परीक्षित तिवारी, अर्चना अरोड़ा, अमित पाण्डेय, नितिन त्रिपाठी, आंचल गुप्ता, बच्चों में -साहिल खान, वीर प्रताप, वंशिका दुबे, वैष्णवी अरोड़ा, सौम्य यादव, जितेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button