न्यूज़

पत्रकार हैदर रजा बने नगर अध्यक्ष भीम आर्मी ने सौंपी जिम्मेदारी।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

पत्रकार हैदर रजा बने नगर अध्यक्ष भीम आर्मी ने सौंपी जिम्मेदारी।

नूरपुर। जिलाध्यक्ष प्रशांत महासागर जी के निर्देशानुसार पत्रकार हैदर रजा (निवासी कस्बा व ब्लॉक नूरपुर, तहसील चांदपुर, जिला बिजनौर) को नगरपालिका परिषद नूरपुर का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।इस अवसर पर एडवोकेट नईम मलिक आजाद (जिला महासचिव, भीम आर्मी भारत एकता मिशन, बिजनौर) ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए यह नियुक्ति की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हैदर रजा संविधान के दायरे में रहकर संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे और नूरपुर नगर की टीम तैयार कर शीघ्र जिलाध्यक्ष को प्रेषित करेंगे।संगठन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, नगर अध्यक्ष को संगठन की प्रत्येक बैठक में अनिवार्य रूप से भाग लेना होगा।भीम आर्मी पार्टी से नगर अध्यक्ष की नियुक्ति पर संगठन के सदस्यों व स्थानीय लोगों ने हैदर रजा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button