देहरादून-उत्तराखण्ड़

पंचायत चुनाव की मतदाता सूची तैयार, वेबसाइड पर कीजिए अपना नाम चेक

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची अपनी वेबसाइट secvoter.uk.gov.in पर जारी कर दी है। मतदाता इसमें अपने नाम चेक कर सकते हैं।
आयोग के सचिव राहुल गोयल ने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हैं, वे अपने निकटतम विकासखंड या तहसील कार्यालय में प्रपत्र भरकर नाम जोड़ने या संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पंचायतों के मतदाता अपना नाम आयोग के उक्त पोर्टल पर पंचायत मतदाता खोजें पर क्लिक करके देख सकते हैं।
आयोग ने घर-घर सर्वे के बाद 17 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन किया था। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम किसी कारण रह गए थे, उनके लिए एक मार्च से 22 मार्च के बीच समस्त ग्राम पंचायतों (हरिद्वार को छोड़कर) में ग्रामवार बैठक बुलाकर नाम शामिल करने का अभियान चलाया गया।

RIZWAN AHSAN

89% LikesVS
11% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button