देहरादून-उत्तराखण्ड़

पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, 10 तथा 15 जुलाई को 2 चरणों मे होंगे मतदान

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड (सूचना विभाग),,,,, राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड द्वारा राज्य के 12 जनपदों (हरिद्वार को छोड़कर) में त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सुशील कुमार ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता के माध्यम से निर्वाचन कार्यक्रम और आयोग की तैयारियों की जानकारी दी।
इस बार पंचायत चुनाव दो चक्रों में संपन्न कराए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया 25 जून से 28 जून 2025 तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 29 जून से 1 जुलाई तक और नाम वापसी की अंतिम तिथि 2 जुलाई निर्धारित की गई है
पहले चक्र का मतदान: 10 जुलाई 2025
👉 दूसरे चक्र का मतदान: 15 जुलाई 2025
👉 मतगणना तिथि: 19 जुलाई 2025
राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि हरिद्वार जनपद और नगरीय क्षेत्रों को छोड़कर शेष राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।

📅 निर्वाचन कार्यक्रम – मुख्य तिथियां:
प्रक्रिया तिथि
नामांकन 25 से 28 जून
नामांकन पत्रों की जांच 29 जून से 1 जुलाई
नाम वापसी 2 जुलाई
प्रतीक चिन्ह आवंटन (प्रथम चक्र) 3 जुलाई
मतदान (प्रथम चक्र) 10 जुलाई
प्रतीक चिन्ह आवंटन (द्वितीय चक्र) 8 जुलाई
मतदान (द्वितीय चक्र) 15 जुलाई
मतगणना 19 जुलाई
📍 विकास खण्डों का विवरण (संक्षेप में):
प्रथम चक्र में शामिल जनपद: अल्मोड़ा, ऊधमसिंहनगर, चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग के चयनित ब्लॉक।

द्वितीय चक्र में शामिल जनपद: इन्हीं जनपदों के शेष विकास खंड जैसे – हल्द्वानी, रामनगर, जसपुर, काशीपुर, द्वाराहाट, बेरीनाग, भिकियासैंण, कोटाबाग आदि।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button