नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी और मोहन बागान सुपर जायंट के बीच होगा रोमांचक मुकाबला
गुवाहाटी, 8 दिसंबर: नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी और मोहन बागान सुपर जायंट रविवार को शाम 7:30 बजे इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 के लिए यहां इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में उतरेंगे, तो हाईलैंडर्स अपनी हालिया घरेलू फॉर्म का लाभ उठाकर जीत पाना चाहेंगे, जबकि मैरिनर्स अपना दबदबा बनाए रखने की कोशिश करेंगे।
मोहन बागान सुपर जायंट नौ मैचों में छह जीत, दो ड्रा और एक हार से 20 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर हैं जबकि नॉर्थईस्ट यूनाइटेड 10 मैचों में चार जीत, तीन ड्रा और तीन हार से 15 अंक लेकर तालिका में छठे स्थान पर है।
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड का घरेलू रिकॉर्ड
- मजबूत घरेलू फॉर्म: हाईलैंडर्स ने पिछले छह मैचों में से चार जीत दर्ज की हैं। उन्होंने अपने पिछले दो घरेलू मैचों में आठ गोल किए।
- आक्रामक खेल: हाईलैंडर्स ने इस सीजन में ओपन प्ले से 18 गोल किए हैं, जो लीग में सबसे ज्यादा हैं।
मैरिनर्स का हर पहलू मजबूत
- एकजुट आक्रमण: मैरिनर्स ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ अपने पिछले तीन आईएसएल मैचों में से प्रत्येक में कम से कम तीन गोल किए हैं।
- दबाव डालने में माहिर: मैरिनर्स हर रक्षात्मक कार्रवाई (पीपीडीए) के दौरान अपने विरोधियों को केवल 10.9 पास लेने देते हैं।
आमने-सामने
आईएसएल में दोनों टीमों के बीच 11 मुकाबले हुए हैं। मोहन बागान सुपर जायंट ने आठ में जीत हासिल की है जबकि नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी एक बार जीती है। 2 मैच ड्रा रहे हैं।
कोच कॉर्नर
“मोहन बागान हमेशा जवाबी हमले के लिए तैयार रहती है”
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के स्पेनिश हेड कोच जुआन पेड्रो बेनाली ने कहा कि उनकी टीम मैरिनर्स की ताकत से अच्छी तरह वाकिफ है।
उन्होंने कहा, “हम मोहन बागान सुपर जायंट को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। हमने उनसे डूरंड कप फाइनल खेला था। वे बहुत अच्छी टीम हैं, उनका डिफेंस मजबूत है और वे हमेशा जवाबी हमले के लिए तैयार रहते हैं।”
“हम जीतने के लिए योजना बनाते हैं”
मोहन बागान सुपर जायंट के स्पेनिश हेड कोच जोस मोलिना ने कहा कि वह विपक्षी टीम को ध्यान में रखकर योजना बनाते हैं।
उन्होंने कहा, “हमें हाईलैंडर्स के खिलाफ प्रतिस्पर्धी होना होगा। निश्चित रूप से, उनके पास कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं जो मुकाबले पर अधिक प्रभाव डाल सकते हैं, लेकिन हम पूरी टीम को ध्यान में रखकर योजना बनाते हैं। हम जीतने के लिए योजना बनाते हैं।”
प्रमुख खिलाड़ी एवं उपलब्धियां
- लिस्टन कोलाको ने हाईलैंडर्स के खिलाफ अब तक खेले अपने मुकाबलों में चार गोल और दो असिस्ट दर्ज किए हैं।
- अलाद्दीन अजारेई ने ईस्ट बंगाल के खिलाफ सात शॉट लगाए, जो एक आईएसएल मैच में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा प्रयास है।
- मुथु मयक्कनन ने इस सीजन में गेंद को फिर से 5.1 बार प्रति मैच हासिल किया है।
आईएसएल फैंटेसी
अलाद्दीन अजारेई (8.4 करोड़) ने इस सीजन में 85 फैंटेसी अंक पाए हैं
सुभाशीष बोस (5 करोड़) ने 2024-25 में 76 फैंटेसी अंक जीते हैं
इंडियन सुपर लीग का लाइव स्ट्रीम जियोसिनेमा (अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली और मलयालम) पर मुफ़्त में किया जाएगा और स्पोर्ट्स18 – 3 (अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली और मलयालम), एशियानेट प्लस (मलयालम) पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा स्पोर्ट्स 18 – 1, स्पोर्ट्स 18 – 2 और स्पोर्ट्स 18 – खेल भी चुनिंदा आईएसएल मैचों का सीधा प्रसारण करेंगे। दिसंबर 2024 से स्टार स्पोर्ट्स 3 भी चुनिंदा आईएसएल मैचों का प्रसारण करेगा।


















