उत्तराखंड

नेपाल से आ रही 25 किलो चरस के साथ नशे के दो सौदागर गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

Tanakpur /uttrakhand (rizwan ahsan ),,,,क्षेत्राधिकारी टनकपुर श्री शिवराज सिंह राणा के नेतृत्व में थाना बनवसा पुलिस व एस.ओ.जी , ANTF टीम नें संयुक्त चैकिंग के दौरान कमलपथ टनकपुर- चम्पावत राष्ट्रीय राज मार्ग पर एक कार Honda City- S रजि0 नं0 UK 07 AY 1771 को चैकिंग हेतू रोका गया तो कार के अन्दर सें मादक पदार्थ चरस की गंध महसूस हुई ।संदिग्ध प्रतित होने पर कार ड्राइवर व कार में बैठे व्यक्ति को कार सहित पकड़ लिया ।नाम व पता पुछने पर ड्राइवर ने अपना नाम विशाल गुप्ता उर्फ रानू पुत्र नरेश गुप्ता निवासी नियर बिजली घर ग्राम बिनावर थाना बिनावर जिला बदायू उ0 प्रदेश उम्र 30 बताया व पीछे सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम विरेश कुमार गुप्ता पुत्र श्याम चन्द्र गुप्ता निवासी ग्राम पापड़ हमजा पुर थाना दातागंज जिला बदायू उ0 प्रदेश उम्र 48 वर्ष, बताया ।
सख्ती से पूछताछ करने पर दोनो ने अपने पास चरस होना बताया जिस पर तत्काल नियामानुसार राजपत्रित अधिकारी CO टनकपुर श्री शिवराज सिंह राणा को मौके पर बुलाकर CO टनकपुर के समक्ष नियमानुसार पूछताछ और दोनो की तलाशी ली तो विशाल गुप्ता उर्फ रानू नें कार के चैचिस के नीचे बने तस्करी के लिए इस्तेमाल करनें वाले अतिरिक्त मोडिफाईड कैविन सें 16 पारदर्शी पन्नियो के बन्डल सें 15 किलो 747.50 ग्राम चरस को स्वयं निकलकर बरामद करायी । व पीछे सीट पर बैठे अभियुक्त विरेश कुमार गुप्ता के बैंग सें 10 पारदर्शी पन्नियो के बन्डल सें 09 किलो 940 ग्राम चरस बरामद हुई कार रजि0 नं0 UK 07 AY 1771 माडल Honda City – S को कब्जे मे लेकर दोनो को नियामानुसार गिरफ्तार किया गया । सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त गणों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा तस्करी हेतु तथा पुलिस से बचने के लिए कार के चेचिस के नीचे यह मोडिफाइड केबिन बरेली में बनवाया था । अभियुक्तगणों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए थाना बनवसा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है ! अभियुक्तगणों ने पुछताछ में बताया कि वह नेपाली तस्कर साथियों से चरस ले जाकर बदायूँ ,बरेली में उचें दामो पर बेचकर पैसा कमाते है यह चरस नेपाली तस्कर देकर गयें थे ! उक्त चरस को जनपद बदायूँ लेकर जा रहे थे कि पकड़े गयें ।
विशाल गुप्ता उर्फ रानू से बरामदगी में 15 किलो 747.50 ग्राम चरस
2- कार रजि0 नं0 UK 07 AY 1771 माडल City – S
3– 1000 रू0 , एक मोबाइल नोकिया,एक आधार कार्ड, एक DL,एक RC मिला।
अभियुक्त विरेश कुमार गुप्ता से बरामदगी में
1- 09 किलो 940 ग्राम चरस
2- 17000/- रू0 ,एक आधार कार्ड ,एक DL बरामद हुआ।
यह बरामदगी विगत 10 वर्षों में जनपद की सबसे बड़ी रिकवरी है तथा उत्तराखंड राज्य में वर्ष 2024 की अब तक की सबसे बड़ी चरस रिकवरी है बरामदा चरस की अन्तरराष्ट्रीय कीमत करीब 50 लाख रू0 है । अन्य अंतरराज्यीय नशा तस्कर व नशे के कारोबार में लिप्त अपराधी व नशा कारोबार सें जुड़ें तस्करों के मददगार पुलिस एंव SOG टीम के राडर पर है ।
गिरफ्तार अभियुक्त गणों की संपत्ति तथा नशा कारोबार कर अर्जित संपत्ति का भी पता लगाया जा रहा है। अर्जित अवैध संपत्ति के विरुद्ध भी आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा बरामदगी करने वाली टीम को 5 हजार रूपये ईनाम से पुरूष्कृत करने की घोषणा की गयी

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button