उत्तराखंडखबरों की खबर
नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया चालक, पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन भी सीज

उत्तराखंड द्वाराहाट आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
अल्मोड़ा के द्वाराहाट से पुलिस ने चैकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
द्वाराहाट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक वाहन बोलेरो टैक्सी को रोककर चैक किया गया, जिसे चालक संदीप बिष्ट निवासी ग्राम पूजाखेत, द्वाराहाट शराब के नशे में चलाता हुआ पाया गया और चालक के पास वाहन के वैध कागजात नही पाये गये, चालक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत गिरफ्तार कर, वाहन को सीज किया गया






