उत्तराखंड

नशे के दलदल में फंसे युवाओं की होगी काउंसलिंग- एसएसपी अल्मोड़ा

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

अल्मोड़ा: एसएसपी अल्मोड़ा से गायत्री प्रज्ञा पीठ की टीम के साथ मैं मिलकर नशे के दलदल में फंसे युवाओं की होगी काउंसलिंग

आज गायत्री विद्या पीठ के प्रदीप एसएसपी अल्मोड़ा से पुलिस कार्यालय में आकर मिले एवम गोष्ठी की गई

गायत्री परिवार के कार्यों की सराहना की गई

   गोष्ठी में गायत्री परिवार की टीम द्वारा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रचलन में लगाम लगाने हेतु नशे के विरुद्ध की जा रही लगातार कार्यवाही एवम अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु उठाये जा रहे कदम की सराहना की गई।  गोष्ठी में गायत्री परिवार द्वारा नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान में सहयोग किये जाने की बात कही।

नशे के दलदल में फंसे युवाओं की होगी काउंसलिंग
एसएसपी अल्मोड़ा ने बताया अल्मोड़ा पुलिस नशे के दलदल में फंसे युवाओं की काउंसलिंग भी कराएगी, जिससे युवा इस मकड़जाल से बाहर निकल सकें, इसके लिए आमजन मानस का सहयोग जरूरी है
पुलिस लाइन में कार्यशाला का आयोजन
इसके अतिरिक्त गायत्री परिवार के सहयोग से पुलिस लाईन में बच्चों को संस्कारवान बनाने, अच्छाई/बुराईयों के प्रति जागरूक करने/ जीवन मूल्य से अवगत कराए जाने हेतु पुलिस लाइन में कार्यशाला का आयोजन किये जाने हेतु कहा गया।
गोष्ठी में ये रहे मौजूद
गोष्ठी में डॉ0 मंजू बोरा, मंजू जोशी, सरोज भट्ट,दीप जोशी, निर्मला अधिकारी, मीनू भट्ट,उषा जोशी, रजनी जोशी, डॉ0 जे0सी0 दुर्गापाल, सरोज मलकानी, बलवंत कनवाल, भीम सिंह, सतीश चंद्र, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।

अल्मोड़ा
आईरा वार्ता राजेश सिंघल

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button