नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान की रैली में दिखा भारी उत्साह

नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान की रैली में दिखा भारी उत्साह



धामपुर– धामपुर में नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त समाज आंदोलन समिति और पत्रकार एकता मंच के संयुक्त तत्वाधान में रैली का आयोजन किया गया। रैली में समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया गया। रैली में स्कूली बच्चों और युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। नशा मुक्त समाज आंदोलन समिति और पत्रकार एकता मंच के संयुक्त तत्वाधान में हुए आयोजन में दोनों संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
वीओ- जनपद बिजनौर के धामपुर में धामपुर के मोहल्ला गुजरातियान स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर से पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह व कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक किरणपाल सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में नगर के एमएन पब्लिक स्कूल के बच्चों और श्रीयांक कोचिंग एवं कंप्यूटर सेंटर के छात्रों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। रैली मंदिर से प्रारंभ होकर पहाड़ी दरवाजा, खारी कुआं, भगत सिंह चौक, मुख्य बाजार, फल चौक, मोबाइल मार्केट, मोहल्ला अफगानान, पोस्ट आफिस, पंजाबी कालोनी और नगीना चौराहा होती हुई एएसपी पूर्वी कार्यालय पहुंची। जहां एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल की अनुपस्थिति में सीओ धामपुर शुभ सुचित को दोनाें ने संगठनों की ओर से संयुक्त ज्ञापन सौंपा गया।
रैली में बच्चों ने नशे के खिलाफ समाज में जागरुकता फैलाने के स्लोगन लिखी तख्तियां अपने हाथों में ले रखी थीं। बच्चे नशे से दूर रहने के नारे लगाते हुए चल रहे थे।नगर वासियों ने भी बच्चों का उत्साह बर्धन किया। इस दौरान पालिकध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी किरण पाल सिंह भी बच्चों का उत्साह बर्धन करते हुए रैली में उनके साथ-साथ चले। रैली में सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष व पत्रकार एकता मंच के संरक्षक अनिल शर्मा एडवोकेट, नशा मुक्त समाज आंदोलन समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा इंजीनियर, पत्रकार एकता मंच के अध्यक्ष राहुल श्याम व महामंत्री शाकिर अंसारी, उपाध्यक्ष मुमताज अंसारी, कोषाध्यक्ष मनोज कात्यायन, कानूनी सलाहकार यतेंद्र शर्मा एडवोकेट, सचिव सुशील रस्तौगी व दिग्विजय सिंह, संगठन मंत्री राजीव सिंह, कार्यक्रम प्रभारी, विक्रम राणा, मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, विपिन कुमार, एपी वसीम, सुरेंद्र सैनी, लोकेश शर्मा, इंतखाब रहमान, ओमजीत सिंह, अतुल चौहान, राकेश कुमार, जयवीर सिसौदिया, ओमजीत पंवार, हृदेश भारद्वाज, संजीव शर्मा हलवाई, उमाशंकर शर्मा एडवोकेट, वरिष्ठ समाजसेवी हाजी मतलूब अंसारी, हाजी हसन खां, पूर्व पालिकाध्यक्ष महमूद कस्सार, सचिन कुमार, निहाल अहमद, वक्कार अहमद, विकास, रोहन, सोनू, हरिओम, सत्यम, हिमांशु, ललित, हर्ष वर्धन आदि मौजूद रहे।






