झारखण्ड

सन्मार्गम फाऊंडेशन को मिला झारखंड का बेस्ट एनजीओ अवार्ड

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रांची : जनहित प्रोडक्शन द्वारा आयोजित “जनहित सम्मान समारोह 2023” में सन्मार्गम फाऊंडेशन को बेस्ट एनजीओ का अवार्ड मिला है। इस मौके पर संस्था के सचिव सिद्धार्थ त्रिपाठी एवं अध्यक्ष रोशन कुमार को सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड के जनरल मैनेजर , तथा मुंबई से आए भोजपुरी एक्टर तथा पलामू के लाल शुभम तिवारी एवं भोजपुरी एक्ट्रेस कनक यादव ने इन को अवार्ड दिया। इस मौके पर संस्था हेड रश्मि कुमारी को भी सम्मानित किया गया। संस्था के सचिव सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बताया की हमारी संस्था महिला सशक्तिकरण, गरीबों को खाना खिलाना, गरीब बच्चों के लिए शिक्षा की व्यवस्था करना उनके लिए किताब की व्यवस्था करना, किसानों को जोड़कर लेमनग्रास की खेती से जोड़ना, तथा अन्य कई जरूरतमंदों को लाभ इस संस्था ने पहुंचाया है ,संस्था सबर प्रजाति के लोगों के लिए कई हेल्थ कैंप का आयोजन कराया है गरीब बच्चों के लिए सैनिटरी पैड की व्यवस्था कराया है। जिससे कि लोग बीमारी से दूर रहे तथा अधिक दिन तक स्वस्थ रह सके। संस्था का कोरोना काल में बहुत ही सराहनीय योगदान रहा है।इसी संदर्भ में आज संस्था को बेस्ट एनजीओ अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

Moizuddin Jharkhand

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button