नगर कांग्रेस कमेटी सहानपुर में स्थित पीस मॉडल स्कूल के प्रांगण में राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि शहीदी दिवस के रूप में मनाई गई

नजीबाबाद। नगर कांग्रेस कमेटी सहानपुर में स्थित पीस मॉडल स्कूल के प्रांगण में राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि शहीदी दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं नगर कांग्रेस कमेटी नजीबाबाद के पूर्व नगर अध्यक्ष एम अकरम खान एडवोकेट ने कहा की अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में राजीव गांधी जी ने अनेकों योजनाएं चलाई। देश में कंप्यूटर युग की स्थापना, महिलाओं को आरक्षण देने का कार्य, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन आदि योजनाएं चलाकर देश के लोगों के लिए कार्य किए। युवाओं को रोजगार दिलाने में स्वर्गीय राजीव गांधी जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। युवा कांग्रेस कमेटी के विधानसभा अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि राजीव गांधी की मौत तमिलनाडु में प्रचार के दौरान 1991 में एक बम विस्फोट में हुई थी। राजीव गांधी पहली बार अमेठी से लोकसभा का चुनाव जीते थे। राजीव गांधी 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बने थे। सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी पहले शख्स थे। नगर अध्यक्ष मकसूद अहमद की अध्यक्षता एवं जिला सचिव राकेश शर्मा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में एम अकरम खां, अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, गोविंद सिंह कुशवाहा, मोनिका शर्मा, समा परवीन, निशा परवीन, नीलम रानी आदि रहे।






