धूमधाम से मनाया गया ईद उल अजहा का त्यौहार।

ब्रेकिंग न्यूज बिजनौर
स्लग- धूमधाम से मनाया जा रहा ईद उल अजहा का त्यौहार।
धामपुर से वीरेंद्र रस्तोगी जी योगेश रस्तोगी जी बाबू भैया जी, अमित जोशी सौरभ रोहित जोशी जावेद अंसारी हैदर अली बाबू भाई की अन्य टीम शामिल रही
एंकर- बिजनौर में आज ईद उल अजहा का त्यौहार खूब खुशी के साथ मनाया जा रहा। मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह और अपने आसपास की मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी। इसके बाद एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की। बिजनौर में ईद उल अज़हा के त्यौहार को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट। सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाह और मस्जिदों पर पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। डीएम उमेश मिश्रा व श्रीमान दिनेशसिंह ने लोगों से ईद उल अज़हा के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील। जिलेभर के सभी नगर एवं ग्रामीण इलाकों की ईदगाह में ईद उल अज़हा की नमाज़ में मुल्क की तरक्की और अमन शांति की दुआएं मांगी गई।
आपको बता दें ईद उल अजहा यानि बकरीद मुस्लिम समाज का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है। जिसे मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे जोश के साथ मनाते हैं। बकरीद इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 12वें महीने में मनाया जाता है। ये रमजान का महीने खत्म होने के 70 दिन के बाद मनाया जाता है। इस दिन नमाज पढ़ने के बाद कुर्बानी की जाती है।
। धामपुर से अमित शर्मा तहसील प्रभारी की रिपोर्ट


















