देश की लचर कानून व्यवस्था कहें या क्राइम करने वालो से पुलिस की मिलीभगत!

वाह क्या न्याय है
स्योहारा-अमीन अहमद- इसे देश की लचर कानून व्यवस्था कहें या क्राइम करने वालो से पुलिस की मिलीभगत की किसी भी बड़ी घटना के आरोपियों को फरार कर पीड़ित को खोखले आश्वासन दिए जाते रहे उधर आरोपी कोर्ट में जाकर पीड़ित पर झूठे मुकदमे की अर्जी लगा देते हैं इधर पुलिस पीड़ित पर ही गम्भीर धाराओं में झूठा मुकदमा लिख उसको और ज़्यादा पीड़ित बना देती है ,जी हां ऐसा ही एक ओर ताज़ा मामला सामने आ रहा है स्योहारा से बीडीसी सदस्य सुफियान अंसारी के मामले का जिसके साथ गत 29 मई को एक दर्जन से ज़्यादा लोग बेखोफ होकर फवारा चोक पर दौड़ाकर मारपीट करते हुए उसको गम्भीर रूप से घायल कर देते हैं घटना सीसीटीवी में कैद है और सेकड़ो लोग चश्मदीद गवाह है कि सुफियान को किस बेदर्दी से पीटा गया था हालांकि सुफियान की तहरीर पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन कोई गिरफ्तारी नही करके आरोपियों को अभय दान दे दिया गया ,जिससे वो बेखोफ होकर पीड़ित को ही फसाने की चाल चलने लगे और कामयाब भी हो गए और आरोपियों ने घटना वाले दिन को चुनते हुए पीड़ित को आरोपी बनाते हुए खुद को घायल और पीड़ित दर्शाते हुए कोर्ट की शरण ली जहां से आदेश के बाद पुलिस ने बहुत जल्दी कार्यवाही करते हुए उल्टे पीड़ित सुफियान व उसके परिवार पर ही गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसको डबल पीड़ित बना डाला,हमले में घायल हुए सुफियान अपने कान के पर्दे का इलाज कराता हुआ यहां वहां परेशान था तो वहीं अब पुलिस ने उसको न्याय की जगह आरोपी बनाकर और परेशान कर दिया अब पीड़ित सुफियान ने आलाधिकारियों से लेकर सीएम के पास तक जाकर पुलिस और आरोपियों पर कार्यवाही मा मन बना लिया है देखना ये है कि पीड़ित को इंसाफ मिलता है या जेल?


















