उत्तराखंड

दुपट्टे से फांसी लगा कर कक्षा 8 की छात्रा ने दे दी जान ,कारण खोजने में जुटी पुलिस

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सितारगंज। /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,नगरीय क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते कक्षा आठ में पढ़ने वाली छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस किशोरी की मौत से जुड़े साक्ष्यों को खोजने के लिए घटनास्थल के आसपास गहन जांच करने में जुट गई है। हालांकि पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी की मौत से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।नगर के अमरिया चौराहा स्थित एक वार्ड में रहने वाली छात्रा का शव सोमवार को फांसी के फंदे पर झूलता बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची महिला उप निरीक्षक सोनिका जोशी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी कक्षा आठवीं की छात्रा थी। इसलिए पुलिस आत्महत्या के पीछे का कारण जाने के लिए सुसाइड नोट आदि साक्ष्य की आशंका में बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। किशोरी की संदिग्ध मौत पर आसपास हड़कंप मच गया।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button