मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

दीवार गिरने से पांच लोग घायल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

दीवार गिरने से पांच लोग घायल

आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार

बेवर/ मैनपुरी – उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम क्षेत्र की ग्राम पंचायत तिगवां के गांव माधौनगर में दीवार गिरने से पांच लोग घायल हो गए। घायलों में 2 महिलाओं की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया मामले के अनुसार ग्राम माधौनगर में ओमपाल के पुत्र प्रशांत की जन्मदिन का समारोह चल रहा था। वहीं मंगलवार को दोपहर से ही तेज बारिश के चलते समारोह के दौरान ही घर की एक दीवार भरभरा कर गिर पड़ी जिसमें रूपवती पत्नी ओमपाल राठौर 32 वर्ष, काजल पुत्री ओमपाल 11 वर्ष, प्रियंका पुत्री राजवीर 11 वर्ष, रेखा देवी पत्नी पिंटू 22 वर्ष सभी निवासीगण माधौनगर व रिश्तेदारी में आई सपना पुत्री नरेश निवासी फिरोजाबाद घायल हो गई। घायलों में रूपवती एवं रेखा देवी की हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। काजल 11 वर्ष, प्रियंका 11 वर्ष, सपना 20 वर्ष को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। एंबुलेंस की सहायता से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर लाया गया था। घटना से हड़कंप मच गया।

घायल

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button