मैनपुरी-उत्तरप्रदेश
दस हजार का ईनामी बंदी बनाकर भेजा जेल

दस हजार का ईनामी बंदी बनाकर भेजा जेल
आईरा न्यूज मैनपुरी ब्यूरो अमन कुमार
बेवर/मैनपुरी – थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वर्ष 2019 के एक मुकदमे में वांछित दस हजार के ईनामी को बंदी बनाकर जेल भेजा है। पुलिस ने सोमवार सुबह बस स्टैंड चौराहे से हनी पाठक पुत्र महेश पाठक निवासी मोहल्ला ब्रह्मनान को बंदी बनाया। अभियुक्त वर्ष 2019 में दर्ज किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने और पोस्को एक्ट के मामले में वांछित था। लंबे समय से पुलिस में पकड़ न आने से हनी के ऊपर दस हजार का ईनाम घोषित किया गया था। लिखा पढ़ी कर हनी पाठक को सोमवार को जेल भेज दिया गया।


















