उत्तरप्रदेश
Trending

दबंगों ने मोटर मकैनिक को बुरी तरीके से मारपीट कर किया लहूलुहान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

गोंडा: थाना तरबगंज क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले क्षेत्र रामपुर टेंगराहा में अपने रिश्तेदार के यहां किराए पर दुकान लेकर मोटर बाइक रिपेयरिंग का कार्य करने वाले अजीत कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय मदन लाल गुप्ता को प्रदीप कुमार पांडे ने आज अपने साथियों के साथ मिलकर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारपीट कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया, अजीत कुमार गुप्ता जो कि एक मोटरसाइकिल मकैनिक है।

आज lock-down के चलते उसने अपनी दुकान को बंद रखा था तथा वह दुकान में ही निवास करता है। दुकान बंद होने के बावजूद प्रदीप कुमार पांडे अपनी बाइक को लेकर अजीत गुप्ता के पास पहुंचे उन्होंने उससे अपनी बाइक ठीक करने को कहा इस पर अजीत ने लॉक डाउन की बात कहते हुए कार्य करने से मना कर दिया।

जिससे नाराज प्रदीप कुमार पांडे ने अपने अन्य साथियों को फोन कर अजीत की दुकान पर बुलाया तथा उसके साथ जमकर मारपीट कर बुरी तरीके से लहूलुहान कर दिया जिसकी शिकायत लेकर अजीत कुमार गुप्ता अपने निकट कोतवाली तरबगंज जाकर प्रदीप कुमार पांडे के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाया है तथा न्याय की गुहार भी लगाई है अब देखना यह है कि तरबगंज पुलिस इस मामले को कितनी गंभीरता से लेती है साथ ही प्रदीप पांडे को गिरफ्तार करती है या नहीं यह बात तरबगंज पुलिस पर निर्भर है।

प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button