दबंगों द्वारा किया जा पत्रकार के पिता की पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा
आईरा न्यूज़ नेटवर्क सुल्तानपुर से संवाददाता प्रभाकर वर्मा
कूरेभार सुल्तानपुर । 18 वर्षों से वृद्ध व्यक्ति केसरी प्रसाद वर्मा पुत्र सालिक राम वर्मा उर्फ विदेशी वर्मा निवासी बेला सैदखानपुर गायब होने की सूचना बता कर के केसरी प्रसाद वर्मा की जमीन पर सुनील वर्मा पुत्र राम आसरे वर्मा निवासी ग्राम बेला सैदखानपुर केसरी प्रसाद वर्मा की जमीन पर दबंगई से अपनी दावेदारी कर रहा है। बताते चलें कि कूरेभार सुल्तानपुर के ग्राम बेला सैदखानपुर में जो जमीनी विवाद चल रहा है। जिसकी दावेदारी सुनील वर्मा पुत्र राम आसरे वर्मा कर रहे हैं। वह पूर्णतः गलत है। बताते चलें केसरी प्रसाद वर्मा पुत्र सालिक राम वर्मा उर्फ विदेशी वर्मा जो कि ग्राम बेला सैदखानपुर कूरेभार जिला सुल्तानपुर का पूर्णतः निवासी है। जिसकी पुश्तैनी जमीन बेला ग्राम जिला सुल्तानपुर में स्थित है। केसरी प्रसाद वर्मा के 2 पुत्र तथा एक पुत्री है। जिनका नाम प्रभाकर वर्मा पुत्र केसरी प्रसाद वर्मा तथा सुधाकर वर्मा पुत्र केसरी प्रसाद वर्मा एवं पुत्री निर्मला देवी है। केसरी प्रसाद वर्मा रेलवे विभाग में नौकरी पाने के बाद अपने पूरे परिवार के साथ लखनऊ में निवास करने लगे तथा जब भी उन्हें समय मिलता है वह अपनी पुश्तैनी मकान बेला सैदखानपुर में आया जाया करते थे। पिछले कुछ सालों से प्रार्थी केसरी प्रसाद वर्मा की जमीन पर सुनील वर्मा पुत्र राम आसरे वर्मा ने दबंगई के बल पर कब्जा कर लिया था। जिसकी सूचना लखनऊ में रह रहे केसरी प्रसाद वर्मा को लगी तो उन्होंने उक्त खेती की जमीन को बेचने का फैसला लिया तथा उक्त जमीन का बैनामा राम सजीवन पाल निवासी मज वारा धनपतगंज के नाम करा दिया गया। यह सब देख सुनील वर्मा ने फर्जी तरीके से केसरी प्रसाद वर्मा की सभी फर्जी आईडी बनवा कर तथा जमीन मालिक केसरी प्रसाद वर्मा को मृत्यु घोषित कर गलत तरीके से जमीन पर कब्जा हासिल करने लगा। जब इसकी भनक राम सजीवन पाल को लगी तो उन्होंने उक्त जमीन को गणेशपुर निवासिनी श्रीमती सुनीता देवी व सरोज देवी के नाम बैनामा करा दिया। जब सुनीता देवी व सरोज देवी अपने बेनामी की जमीन पर फसल बोने के लिए गई तब दबंग किस्म का व्यक्ति सुनील वर्मा अपने कुछ दबंग साथियों के साथ अवैध असला के बल पर सरोज देवी व सुनीता देवी को जान से मारने की धमकी देते हुए उक्त जमीन को खाली करने का दबाव बनाते रहे यह सब देख सुनीता देवी एवं सरोज देवी ने इसकी शिकायत कई बार थाना कूरेभार जिला सुल्तानपुर के अधिकारियों को दिया गया परंतु इस पर अधिकारियों ने कोई एक्शन ना लेते हुए दबंग व्यक्ति सुनील वर्मा का ही साथ देते रहे थक हार कर सुनीता देवी वह सरोज देवी इसकी गुहार माननीय न्यायालय के समक्ष रखी है। जिसकी सुनवाई विचाराधीन चल रही है। परंतु अभी भी सुनील वर्मा जो कि दबंग व्यक्ति है असला के बल पर पीड़ित व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देता रहता है। अब देखना यह है कि शासन-प्रशासन दबंग व्यक्ति सुनील वर्मा पुत्र राम आसरे वर्मा ग्राम बेला सैदखानपुर जिला सुल्तानपुर के खिलाफ क्या एक्शन लेता है। क्या माननीय मुख्यमंत्री जी इस दबंग के आशियाने पर भी अपना बुलडोजर चलाते हैं या उनका बुलडोजर एक खिलौना के रूप में नजर आता है।


















