धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

दक्ष प्रजापति कुम्हार महासभा ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष शोभराम प्रजापति, राज्यमंत्री ओमप्रकाश गोला का स्वागत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर धामपुर आईरा न्यूज़ नेटवर्क विवेक अग्रवाल
धामपुर में दक्ष प्रजापति कुम्हार महासभा के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश सरकार माटी कला बोर्ड के चैयरमेन ओम प्रकाश गोला , एवम रुड़की भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष व उत्तराखंड सरकार में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति का आज धामपुर के सुभम मण्डप में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सुभम मण्डप कार्यक्रम से पूर्व पी डब्लू डी के निरीक्षण भवन में जनपद बिजनोर के प्रजापति समाज के पदाधिकारी एकत्रित हुए और औपचारिक स्वागत करते हुए निरीक्षण भवन से नगीना चौराहा से भगत सिंह चोक, पर डॉक्टर आदित्य अग्रवाल दमयंती हॉस्पिटल कालागढ़ मार्ग धामपुर, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड होते हुए ढोल नगाड़ों पर जयकारों व नारो के साथ सुभम मण्डप पहुँचा व मण्डप में मुख्यातिथि एवं विशिष्ट अतिथि को फूल मालाओं से स्वागत किया गया। दक्ष प्रजापति कुम्हार महासभा धामपुर के तत्वाधान में शुभम मंडप में उत्तर प्रदेश सरकार राज्यमंत्री माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश गोला व रुड़की भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं उत्तराखंड सरकार में पूर्व राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति एवं जनपद बिजनौर में तीन जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित को शॉल उड़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम से पूर्व लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में एकत्रित हुए और वहां से दोनों मंत्रियों को रोड शो के साथ ढोल नगाड़ा मोटरसाइकिल एवं कार के काफिले के साथ नगीना चौराहा होते हुए मेन बाजार को सरदार भगत सिंह चौक फल चौक मंडी रेलवे स्टेशन रोडवेज होते हुए सम्मान समारोह स्थल पर पहुंचे । मुख्यतिथि राज्यमंत्री ओपी गोला ने कहा कि प्रजापति समाज की तरक्की के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार वचनबद्ध है इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में माटी कला बोर्ड का गठन किया गया और उत्तर प्रदेश के अंदर क्षेत्र में किसी भी थाना तहसील क्षेत्र में यदि प्रजापति समाज की माटी कला बोर्ड का मिट्टी पर किसी भी व्यक्ति का कब्जा है तो उसको तुरंत अवगत कराएं और प्रशासन उसको कब्जा मुक्त करायेगा। उन्होंने प्रजापति कुम्हार महासभा धामपुर के आयोजकों की भूरी भूरी प्रशंसा की और समाज को मातृशक्ति को एकत्रित होने का संकल्प दिलाया। मुख्यतिथि ओपी गोला वह विशिष्ट अतिथि रूड़की भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार श्री शोभाराम प्रजापति व बिजनौर जिले में तीन निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रीता देवी, डाक्टर जगवीर सिंह प्रजापति, डाक्टर आशा राम प्रजापति को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री भस्सू सिंह प्रजापति की अध्यक्षता तथा संचालन राजपाल सिंह प्रजापति ने किया । कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के प्रदेश प्रभारी पंकज कुमार दक्ष, राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के जिला अध्यक्ष डाक्टर ए के दक्ष, पंकज दक्ष ,श्रीकांत प्रजापति ,आकाश दक्ष ,गौरव वर्मा ,डॉ अशोक प्रजापति, क्षेत्रपाल प्रजापति, बृजमोहन प्रजापति, एडवोकेट आर के आर्य, सुषमा रानी प्रजापति, सुंदर लाल प्रजापति रुड़की, जय वीर प्रजापति सहित प्रजापति समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
वही दक्ष प्रजापति कुम्हार महासभा धामपुर ने वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुमार दक्ष, भूपेंद्र कुमार शर्मा, जिला प्रभारी गौरव वर्मा, मोहम्मद शाकिर, नीरज कुमार प्रजापति, रवि कुमार प्रजापति, मुनेश कुमार, सतीश कुमार, आदि को सम्मानित किया ।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button