उत्तराखंड

थाने में तैनात दरोगा 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार,एसएसपी ने किया निलंबित

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

बाजपुर / केलाखेड़ा/उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,ऊधमसिंहनगर के थाना केलाखेड़ा में तैनात दरोगा को विजिलेंस टीम ने 4000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दरोगा मुकदमा न लिखने के एवज में रिश्वत मांग रहा था।

विजिलेंस टीम ने सब इंस्पेक्टर मोहन सिंह बोरा को बाजपुर के गणेशपुर गांव निवासी एक व्यक्ति से चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। केलाखेड़ा थाने में तैनात दरोगा मोहन बोरा ने एक फरियादी से 4000 की रिश्वत मांगी थी। फरियादी की शिकायत पर पहुंची विजिलेंस की टीम ने 4000 की रिश्वत लेते हुए दरोगा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाईन नम्बर 1064 पर शिकायत दर्ज करायी थी कि उसका अपने गांव गणेशपुर में मकान बन रहा है, जिसके लिये उसने पड़ोसियों से लाइट ली थी। जिस कारण बिजली विभाग के जेई द्वारा बिजली चोरी करने का आरोप लगाते हुये उसके विरुद्ध थाना केलाखेड़ा में शिकायत दर्ज करायी गयी थी। जिस पर थाने में तैनात दरोगा मोहन सिंह बोहरा द्वारा मुकदमा न लिखने के एवज में 4000 रुपए की माँग की जा रही थी एसएसपी ने घटना का संज्ञान लेते हुए एस आई बोरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button