नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

तीन दिवसीय भारत स्काउट एंड गाइड शिविर का समापन।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

तीन दिवसीय भारत स्काउट एंड गाइड शिविर का समापन।

स्योहारा रोड स्थित आर आर पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय भारत स्काउट एंड गाइड शिविर का समापन रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। शिविर में प्रतिभागियों ने गांठें बांधना टेंट बांधना झंडा बांधने आदि का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर मनुजेंद्र गुप्ता ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।
समापन समारोह में प्रतिभागियों ने विभिन्न समूह के नाम रखे जो पुष्प और पक्षियों के नाम पर आधारित थे। कई तरह के प्रशिक्षण के बाद समापन के अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने नित्य एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुति की। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत गया तो कुछ नए देशभक्ति के गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने विद्यार्थियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम ही हमारी व्यक्तित्व में साहस और सेवा आदि मूल्यों को समाहित करते हैं । इसमें परहित का भाव भरा होता है कहा कि हम सभी को अपने दैनिक जीवन में स्काउट गाइड नियमों का पालन करना चाहिए।
विद्यालय में लगाए गए भारत स्काउट एंड गाइड शिविर की मुख्य ट्रेनर पुष्पा राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण से आचरण का निर्माण होता है तथा आचरण व्यक्ति को महान बनाता है। इस मौके पर मुख्य अतिथि को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के कोऑर्डिनेटर टीकम सिंह,जीवन सिंह, संजीव डबास, कपिल कुमार, शैलेंद्र कौर अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
रिपोटर विकास सिंह

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button