करनाल-हरियाणाहरियाणा

डा. मंगल सैन ऑडिटोरियम में भव्य ढंग से मनाई जाएगी गीता जयंती : अतिरिक्त उपायुक्त डा. वैशाली शर्मा।

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क करनाल से सुमरिन योगी

जिला स्तरीय गीता महोत्सव 2 से 4 दिसम्बर तक डा. मंगल सैन ऑडिटोरियम में भव्य ढंग से मनाई जाएगी गीता जयंती : अतिरिक्त उपायुक्त डा. वैशाली शर्मा।

करनाल । अतिरिक्त उपायुक्त डा. वैशाली शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय गीता महोत्सव 2 से 4 दिसम्बर तक स्थानीय डा. मंगल सैन ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी अभी से इसकी तैयारियों में जुट जाए और समय रहते अपने-अपने विभाग से संबंधित बेहतरीन तरीके से प्रबंधन व्यवस्था करें। उन्होंने बताया कि जिला में भव्य ढंग से गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार तथा ज्यादा से ज्यादा संस्थाओं का सहयोग लेकर सुंदर व मनमोहक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि गीता पूरे विश्व की धरोहर है, इसकी जन्म स्थली हरियाणा है। गीता एक ऐतिहासिक एवं पौराणिक हिन्दू ग्रंथ है। गीता जीवन जीने का एक कला है, इसमें मनुष्य को कर्म करने का संदेश दिया गया है। इसलिए आम आदमी को गीता के इस संदेश को आत्मसात करना चाहिए और दूसरे लोगों को भी प्रेरणा देनी चाहिए। उन्होंने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि गीता जयंती महोत्सव में सामाजिक व शिक्षण संस्थाओं का सहयोग लें और ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें। सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम गीता महोत्सव से जुड़े होने चाहिएं और उनकी गुणवत्ता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि महाभारत प्रसंग से जुड़े 48 कोस की परिधि में जिला के सभी तीर्थों पर गीता महोत्सव कार्यक्रम ग्राम पंचायत के सहयोग से आयोजित करवाए जाएं। गीता जयंती महोत्सव में आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय जन प्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला की सभी सामाजिक संस्थाओं की गीता जयंती महोत्सव में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा स्कूली बच्चों का महाभारत प्रसंग से जुड़े करनाल जिला में स्थापित तीर्थ स्थलों का भी भ्रमण करवाया जाएगा।
बॉक्स: जिला स्तरीय गीता महोत्सव के सफल आयोजन के लिए कमेटी का किया गठन।
बता दें कि जिला स्तरीय गीता महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त अनीश यादव द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त डा. वैशाली शर्मा को गीता जयंती महोत्सव कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है तथा सदस्य के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी व अकाऊंट ऑफिसर तथा सदस्य सचिव डीआईपीआरओ देवेन्द्र शर्मा को बनाया गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button