ट्रेक्टर ट्राली सवारों को तेज रफ़्तार कंटेनर नें मारी टक्कर, हादसे में 2 की मौत एक दर्जन लोग घायल जिसमें 2 की हुई मौत मची चीख पुकार

ट्रेक्टर ट्राली सवारों को तेज रफ़्तार कंटेनर नें मारी टक्कर, हादसे में 2 की मौत एक दर्जन लोग घायल जिसमें 2 की हुई मौत मची चीख पुकार
मैनपुरी से अमन कुमार की रिपोर्ट
मैनपुरी – उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जिस समय गमी से लौट कर घर आ रहे ट्रैक्टर सवार ग्रामीणों को एक अनियंत्रित तेज रफ़्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगो की इलाज के दौरान मौत हो गई लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पतालों में भर्ती कराया है साथ ही मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सड़क हादसा बेवर थाना क्षेत्र के एनएच 91 पर बनकिया गाँव के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार जुड़ेला गाँव के लोग ट्रेक्टर में सवार होकर जनपद एटा के सकीट क्षेत्र के गांव नाजिरपुर में किसी रिस्तेदार की मौत हो गई थी जिसकी गमी में शामिल होने के लिए गए थे। सभी लोग ट्रैक्टर में सवार होकर अपने गांव जुडेला वापस आ रहे थे। उनका ट्रेक्टर 91 पर गांव बनकिया के पास पहुंचा था तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर चालक नें तेजी व लापरवाही से कंटेनर चलाते हुए उनके ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर ट्राली पर सवार एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक की मौक़े पर तथा दूसरे की अस्पताल पहुंचते हुई मौत
सूचना पर पहुंची पुलिस नें सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा । जिसमे नेत्रपाल पुत्र देवीदयाल की मौक़े पर तथा लज्जाराम पुत्र प्यारेलाल की अस्पताल पहुंचे ही मौत हो गई। हादसे में यह लोग घायल हुए है जिनमे अजय पुत्र देवी दयाल 40, अनार देवी पत्नी रामनिवास( 41), मान श्री पुत्र मोहन चंद्र (60), अमित पुत्र राम निवास (25), निलेश पुत्र लज्जाराम (30), सनोज पुत्र राम लाडते(45), रामा देवी पत्नी नेत्रपाल (50), नेत्रपाल पुत्र देवी दायल (50), धन देवी पत्नी रामनिवास (60), सुनीता पत्नी ओम कार (55) वर्ष घायल हो गए घायलों में दो की हालत को गंभीर देखते हुए सैफई रेफर किया गया है।


















